एनीमेशन से संबंधित संक्षिप्त परिचय
एनीमेशन एक ऐसा क्षेत्र है जहां आप काम करने का मजा तो लेते हैं, साथ ही आराम से घर बैठे ही पैसे कमा सकते हैं। अगर आप एनीमेशन में रूचि रखते हैं, एनीमेशन को बिना पैसे खर्च किए सीखना चाहते हैं।आप बहुत ही सही जगह पर आएं हैं।
बहुतों के दिमाग में एनीमेशन से संबंधित अनेक प्रश्न आते रहते हैं:-
1) एनीमेशन वीडियो कैसे बनाया जाता है?
2) एनीमेशन वीडियो बनाना कहां पर सीखा जाता है?
3) एनीमेशन वीडियो बनाना सीखने में कितने पैसे खर्च होते हैं?
4) एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए कौन कौन से साफ्टवेयर का इस्तेमाल होता है?
आज आपको यहां पर एनीमेशन से संबंधित सारा जानकारी दिया जा रहा है।
एनीमेशन वीडियो कितने प्रकार के होते हैं?
आप यूट्यूब या टीबी पर बहुत सारे एनीमेशन वीडियो देखते हैं। इनमें से बच्चों का कार्टून वीडियो मुख्य है। फिल्मों में दिखाए जाने वाले जानवर जैसे शेर,बाघ,हाथी इत्यादि वास्तविक नहीं होते हैं। इनको कुछ साफ्टवेयर की सहायता से एनीमेट किया जाता है।
एनीमेशन वीडियो के दो मुख्य श्रेणी है:-
1) 2D animation
2) 3D animation
इनके अलावा Stop motion, motion graphics, graphics design एनीमेशन के प्रकार हैं।
1) 2D animation
2D animation में एनीमेशन वीडियो को drawing द्वारा बनाया जाता है। इसके लिए drawing tablet या सिर्फ कंप्यूटर के हाउस का इस्तेमाल होता है। 2D animation का पूरा नाम two dimensional animation होता है। इसलिए यह सिर्फ एक ही समतल(plane) में होते हैं।
2D animation का उदाहरण:- Tom and Jerry कार्टून वीडियो
2) 3D animation
3D animation वीडियो यानि त्रिविमीय वीडियो होते हैं।इसका एनीमेशन drawing द्वारा नहीं होते हैं।3D animation वीडियो को बनाने के लिए हमें 3D software की जरूरत होती है।
3D animation वीडियो बनाने के लिए निम्न चरणों से गुजरना पड़ता है:-
1) Modeling:- यह 3D animation का सबसे पहला काम होता है। इस प्रक्रिया में 3D model बनाया जाता है। एनीमेशन वीडियो में जो भी character जैसे आदमी,शेर, बाघ आदि देेेखते हैं, उन्हें 3D मोडल कहा जाता है। वैसे तो सभी 3D software में 3D model बनाया जाता है, Z- brush 3D modeling का सबसे बड़ा software है। फिल्मों में दिखाए जाने वाले 3D जानवर मोटा मोटी इसी साफ्टवेयर में बनाए जाते हैं।
2) Shading या texturing :- एक बार 3D model तैयार होने के बाद उसको shading or texturing डिपार्टमेंट में भेजा जाता है। यहां पर model को वास्तविक रंग दिया जाता है।
3) Rigging:- Shading or texturing काम पूरा होने के बाद model को Rigging section में भेजा जाता है। यहां rigger द्वारा उस मोडल के body पर पूरा controller को लगाया जाता है। Controller को bone के रूप में लगाया जाता है और मोटा मोटी वास्तविक जानवरों के हड्डियों के ढांचा जैसे ही होते हैं।
4) Animation:- Rigging का काम पूरा होने के बाद मोडल को एनीमेटर के पास भेजा जाता है। एनीमेटर controller की मदद से मोडल को एनीमेेट करता है।
3D software का interface कंप्यूटर के अंदर ही एक अलग दुनिया होता है। इसमें मोडल को चारों तरफ घुमाया जा सकता है।
Animation वीडियो बनाने के लिए कौन से साफ्टवेयर का इस्तेमाल होता है?
एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए कुछ विशेष साफ्टवेयर की जरूरत होती है। 2D और 3D animation दोनों के लिए अलग-अलग साफ्टवेयर की जरूरत होती है। Animation, VFX और Game लगभग एक ही तरह के साफ्टवेयर में बनाए जाते हैं।
3D Animation और VFX का काम होने वाले कुछ साफ्टवेयर निम्न हैं:-
1) Autodesk Maya
2) Blender
3) 3d Max
4) Cinema 4D
5) After effects
6) Nuke
7) Prisma 3D
8) Houdini
इनके अलावा और भी अन्य साफ्टवेयर हैं जिनमें एनीमेशन का काम होता है। Autodesk Maya अभी तक का सबसे बड़ा साफ्टवेयर है और VFX फ़िल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला साफ्टवेयर है। इसकी कीमत भारत में सलाना 2लाख रु से ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर Blender अब तक का सबसे बड़ा फ्री 3D साफ्टवेयर है। Blender को आप बिल्कुल फ्री में उपयोग कर सकते हैं और यह सस्ते कंप्यूटर में भी आराम से चला सकते हैं।
2D animation वीडियो को बनाने के लिए निम्न साफ्टवेयर का इस्तेमाल होता है:-
1) Adobe Animate CC
2) Adobe Illustrator
3) Blender
4) Toon Boom Harmony
5) Pencil2D
6) Krita
7) Moho Pro
8) Tupi Tube
9) Adobe character animator
इनमें से Pencil2D, Krita और Tupi Tube free software हैं।
एनीमेशन वीडियो बनाना कहां पर सीखा जाता है?
एनीमेशन वीडियो को फ्री में यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो की मदद से भी सीखा जाता है।हरेक साफ्टवेयर को सीखने के लिए यूट्यूब पर पर्याप्त मात्रा में वीडियो है।
फिर भी अच्छी तारीका से सीखने के लिए आप किसी एनीमेशन सिखाने वाले संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।इसके लिए भारत के लगभग सभी बड़े शहरों में कोई न कोई संस्थान उपलब्ध है।
2D animation सीखना 3D animation की तुलना में आसान है।और साफ्टवेयर भी 3D animation वाले अपेक्षाकृत भारी होते हैं।
एनीमेशन में डिप्लोमा कोर्स डेढ़ से दो साल का रहता है। वहीं अगर फीस की बात की जाए तो डेढ़ लाख से लेकर 4-5 लाख तक रहता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें