Blender का संक्षिप्त परिचय
Blender एनीमेशन और VFX दुनिया का सबसे बड़ा फ्री साफ्टवेयर है। इसको हम बहुत ही आसानी से अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कर सकते हैं। इसमें 2D Animation,3D Animation, motion tracking, modeling, video editing और Composting आदि के लिए बहुत ही अच्छे साफ्टवेयर है।
Blender पर बने कुछ वीडियो देखते हैं:-
1) Spring
2) Charge
3) Sintel
ऊपर के सभी वीडियो Blender software पर बनाए गए हैं। वीडियो देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि Blender free है पर बहुत बड़ा साफ्टवेयर है।
Blender software की सहायता से हम बहुत सारे काम कर सकते हैं।
1) Animation:- Blender software एनीमेशन के लिए बहुत ही ताकतवर साफ्टवेयर है। बहुत सारे फिल्म कंपनी और टीवी शोज कंपनी ब्लेेंडर का इस्तेमाल करती है।
Blender में एनीमेशन के कुछ जरूरी interface निम्न होते हैं:-
A) Graph editor
B) NLA editor
C) Dope sheet editor
D) Layout
E) Timeline editor
2) Modeling:- Blender मोडलिंग के लिए भी बहुत ही ताकतवर साफ्टवेयर है। Character modeling के साथ ही इसमें फोटो और फिल्म के लिए जरूरी हर चीज बनाया जा सकता है। जैसे पहाड़, नदी, जंगल, गाड़ियां, शहर आदि।और इनको वास्तविक के जैसा ही हम बना सकेंगे।
Blender में मोडलिंग के लिए Sculpting और Edit दोनों तारीखा उपलब्ध है।
3) Video editing:- Blender software के अंदर ही हम वीडियो एडिटिंग भी कर सकते हैं। Video editing के लिए हमें Video sequence editor का interface को खोलना पड़ता है।
4) VFX :- Blender में हम Compositing, Rotoscoping और Motion tracking जैसे VFX का काम भी कर सकते हैं।
Compositing का काम के लिए Blender nodes का इस्तेमाल करता है। इस प्रक्रिया में कई वीडियो क्लिप्स या फोटो को मिक्सिंग किया जाता है। ताकि वीडियो को बेहतर लुक दे सके।
Motion tracking में कैमरा की गति का track कर पहले से खींचे वीडियो क्लिप्स के अंदर CGI डाला जाता है(शेर, बाघ,या अन्य CGI material)।
Blender पर खुलने वाले प्रमुख interface
Blender पर खुलने वाले प्रमुख interface निम्न हैं:-
1) Layout
2) Image editor
3) Video sequencer
4) Timeline
5) Video clips editor
6) Shadder editor
7) Compositor
8) Asset browser
9) Dope sheet editor
10) Graph editor
11) NLA editor
इनके अलावा और भी अन्य interface हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें