सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फ्री में वेबसाइट बनाने की पूरी प्रक्रिया

 यहां पर बहुत ही आसान तारीखा से blogger पर वेबसाइट बनाने की जानकारी दी गई है। वेबसाइट आप मोबाइल और कंप्यूटर दोनों से बना सकते हैं। दोनों पर वेबसाइट बनाने का तारीका बराबर है। चलिए आपको वेबसाइट बनाने के लिए  step by step गाइड करते हैं।

                 1) Blogger website पर जाना

आप अपने मोबाइल फोन पर गूगल पर सर्च करें:- blogger या www.blogger.com 

अगर आप blogger type  कर सर्च करते हैं तो सबसे ऊपर में blogger website मिलेगा।



अब इस वेबसाइट पर जाइए।

                2) Blogger पर sign in करना

अब Blogger आप से sign in मांग रहा है। sign in करने के लिए आपको एक ईमेल आईडी की जरूरत होती है। अपना ईमेल आईडी से Blogger पर sign in कीजिए। ईमेल आईडी से sign in के बाद Create new Blog का option मिलेगा। Create new Blog पर क्लिक करें।

अब आपके के पास निम्न interface खुलेगा, जिसमें आपके वेबसाइट का टाइटल लिखना है।


आप अपना वेबसाइट का टाइटल यहां पर भर दीजिए और लाल रंग के next पर क्लिक करें। अब आपके सामने निम्न interface खुलेगा।


यहां पर आपको आपके वेबसाइट का address blogspot subdomain के साथ बनेगा। बाद में हम .com वाला अपना डोमेन लगा सकेंगे।

यहां पर सबसे पहले मैंने bx टाइप किया, पर नीचे में sorry, this blog address is not available बता रहा है।

अब मैंने dwn जोड़ दिया तो नीचे में धुंधला अक्षर This blog address is available आ गया।इसका मतलब है कि हमें bxdwn.blogspot.com  वेबसाइट मिल चुका है।जब तक sorry, this blog is not available बताएगा, हमें दूसरा blog address के लिए कोशिश करते रहना होगा।

अब save पर क्लिक करें।  आपका वेबसाइट बन चुका है।अब अगर कोई bxdwn.blogspot.com गूगल पर सर्च करेगा तो आपके वेबसाइट पर आ जाएगा।  नीचे दिए फोटो हमारे वेबसाइट का interface होंगे:-

अब हमारे वेबसाइट पर कुछ नहीं है। वेबसाइट का पहला पोस्ट लिखने के लिए नीचे दाएं कोने पर दिख रहे + पर क्लिक करें।

ऊपर के बाएं कोने पर तीन लकीर वाला फोटो पर क्लिक करें।अब आपके सामने निम्न interface खुल गया:-

+ New post पर क्लिक करके हम नए पोस्ट लिख सकते हैं।

उसके नीचे जो posts दिख रहा है,उस पर क्लिक करके हमारे वेबसाइट के पोस्ट को देख   सकेंगे।

Status पर क्लिक कर हम हमारे वेबसाइट के view को देख सकेंगे।

Comments section में हमारे वेबसाइट के विजिटर्स द्वारा किए गए comments को देख सकेंगे।

Earning section में हमारे Google AdSense बनेंगे और उसी की सहायता से हमारे वेबसाइट का कमाई होंगे।

Pages section में Privacy policy, about us और अन्य जरूरी pages बनाए जाते हैं।

Layout section में  हम हमारे वेबसाइट को design देने का काम करेंगे।


यह पोस्ट नए लोगों को बिल्कुल ठोस मार्गदर्शन देने के लिए है। आशा है कि इस पोस्ट द्वारा आप blogger पर वेबसाइट बनाना सीख गए।

और details में जानकारी लेने के लिए हमारे अन्य पोस्ट जरूर पढें।

धन्यवाद!

Team Mexonindia


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एनीमेशन का सबसे बड़ा free software - Blender

Blender का संक्षिप्त परिचय  Blender एनीमेशन और VFX दुनिया का सबसे बड़ा फ्री साफ्टवेयर है। इसको हम बहुत ही आसानी से अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कर सकते हैं। इसमें 2D Animation,3D Animation, motion tracking, modeling, video editing और Composting आदि के लिए बहुत ही अच्छे साफ्टवेयर है। Blender पर बने कुछ वीडियो देखते हैं:- 1) Spring 2) Charge 3) Sintel ऊपर के सभी वीडियो Blender software पर बनाए गए हैं। वीडियो देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि Blender free है पर बहुत बड़ा साफ्टवेयर है। Blender software की सहायता से हम बहुत सारे काम कर सकते हैं। 1) Animation:- Blender software एनीमेशन के लिए बहुत ही ताकतवर साफ्टवेयर है। बहुत सारे  फिल्म कंपनी और टीवी शोज कंपनी   ब्लेेंडर का इस्तेमाल करती है। Blender में एनीमेशन के कुछ जरूरी interface निम्न होते हैं:- A) Graph editor B) NLA editor C) Dope sheet editor D) Layout E) Timeline editor 2) Modeling:- Blender मोडलिंग के लिए भी बहुत ही ताकतवर साफ्टवेयर है। Character modeling के साथ ही इसमें फोटो और फिल्म के लिए जरूरी हर चीज बनाया जा ...

यूट्यूब audio library से copyright free music डाउनलोड करें।

Copyright free music source - Audio library अगर आप अपने वीडियो पर किसी दूसरे का म्यूजिक, गाना आदि उपयोग करते हैं तो आपके वीडियो पर copyright आ जाता है।  बिना अनुमति दूसरे के content (म्यूजिक, वीडियो, गाना) का उपयोग करना YouTube के Policy का उल्लंघन है।                   ऐसे में अगर आपको वीडियो के लिए म्यूजिक की जरूरत है और आप खुद से अपने वीडियो के लिए म्यूजिक नहीं बना सकते हैं तो audio library आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहां से आप हरेक प्रकार म्यूजिक फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। YouTube फ्री में audio library के मदद से अपने creators को म्यूजिक प्रदान करता है। यहां से download किए गए म्यूजिक में copyright नहीं आता है। फिर भी इन म्यूजिक पर YouTube ने कुछ नियम बनाए हैं। उपयोग करने से पहले इन नियमों को जरुर जान लें। यहां पर audio library खोलने का दो तारीका बताया गया है।  Audio library खोलने का पहला तारीका अपने मोबाइल से Google chrome पर YouTube खोलेंगे।इसके लिए Google chrome के search box पर www.youtube.com लिखेंगे।  अब हमारे पास कु...